|
बीकानेर. बीकानेर शहर व देहात भाजपा के पदाधिकारियों व जिले के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सोमवार को जयपुर में सीएम के साथ बैठक हुई। इस बैठक में जिले की राजनीतिक स्थितियों के साथ यहां के प्रमुख मुद्दों पर भी बातचीत हुई। भाजपा नेताओं को एक होकर काम करने की सीख भी दी गई।
सूत्रोंे ने बताया कि बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति और उसमें सुधारों पर नेताओं के विचार जाने गए। आने वाले चुनावों को लेकर बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर भी जानकारी ली गई।
संगठन व सत्ता के मध्य तालमेल की स्थिति पर विचार करने के बाद उसे मजबूत बनाने पर बात हुई। इन सूत्रों ने बताया कि बैठक में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं व उनके निदान पर विचार हुआ।
लगभग एक घंटे चली इस बैठक में पर्यटन मंत्री देवीसिंह भाटी, संसदीय सचिव गोविंद मेघवाल, वित्त आयोग के अध्यक्ष मानिक चंद सुराना, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, देहात भाजपा अध्यक्ष किसनाराम आदि ने भाग लिया।