Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस दो अगस्त से

उदयपुर. मेवाड़ से मालवा को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस दो अगस्त से चलेगी। रेल राज्यमंत्री नारायण भाई राठवा और संचार राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर स्टेशन से दो अगस्त को सुबह आठ बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेलवे टाइम टेबल के मुताबिक ट्रेन उसी दिन शाम 7 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर सिटी स्टेशन से यह ट्रेन 3 अगस्त रात साढ़े 8 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहेंगी।

ट्रेन रूट: उदयपुर से वाया चित्तौड़, रतलाम, नागदा, उज्जैन। वापसी में भी यही रूट रहेगा।
समय : यह ट्रेन रात 8.30 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होगी अगले दिन सुबह 7 बजे इंदौर पहुंचेगी। सिर्फ एक घंटा ठहराव के बाद सुबह 8 बजे इंदौर से चलेगी और रात 7 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

सप्ताह में तीन दिन:
इंदौर से : ट्रेन नंबर 9657-अप बुधवार, शुक्रवार और रविवार।
उदयपुर से : ट्रेन नंबर 9658 डाउन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
कुल 15 डिब्बे लगेंगे : ट्रेन में सेकंड और थर्ड एसी का एक-एक कोच, सेकंड स्लीपर के सात, जनरल के 4 कोच तथा पार्सल के 2 कोच लगेंगे।

नई ट्रेन चलाने की तैयारियां रतलाम मंडल प्रबंधक प्रभात कुमार वाजपेयी की देखरेख में शुरू हो चुकी हैं। इंदौर स्टेशन पर रंग रोगन व सजावटी काम शुरू हो गए हैं।
नितिन डेविड, जनसंपर्क अधिकारी इंदौर रेलवे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: