Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

मेवाड़ में मूसलाधार

प्रदेश के विभिन्न अंचलों से. मेवाड़-वागड़ में फिर मानसून सक्रिय होने के बाद सोमवार को भी कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। सुबह से शाम तक रिमझिम और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। रविवार रात को उदयपुर सहित पूरे संभाग में अनेक स्थानों पर जोरदार बरसात हुई।

गत रात हुई बारिश के बाद जयसमंद में लगभग 10 सेमी पानी की आवक हुई। उदयपुर में सोमवार दोपहर बाद डबोक व आसपास क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि शहर में रिमझिम का दौर चलता रहा।

राजसमंद जिले में कुंआरिया, नाथद्वारा और केलवाड़ा में दिनभर रिमझिम बारिश बनी रही। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार संभाग में सर्वाधिक बरसात जयसमंद में 8 इंच हुई है, इससे जयसमंद झील में करीब आधा फीट पानी की आवक हुई। सलूंबर में 7 इंच और प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसील में 5 इंच बरसात दर्ज हुई।

बांसवाड़ा के माही बांध में करीब ढाई इंच बारिश के बाद जलाशय में पानी की आवक बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटों में ऋषभदेव 2 इंच, केजड़ साढ़े चार इंच हुई। उदयपुर शहर में 12 मिमी, सोमपिकअप वियर 1 इंच, सोमकागदर, कोटड़ा व झाड़ोल में एक-एक इंच, वल्लभनगर 31 मिमी, बागोलिया पौन इंच, गोगुंदा 18 मिमी, देवास 14 मिमी, ओगणा 14 मिमी, मदार बड़ा 14 मिमी, स्वरूपसागर 17 मिमी व नाई 12 मिमी रिकार्ड किया गया।

बांसवाड़ा में सवा तीन इंच, बागीदौरा सवा तीन इंच, गढ़ी में तीन इंच व घाटोल में साढ़े तीन इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। डूंगरपुर के सागवाड़ा में 5 इंच, और सोमकमला अंबा में ढाई इंच बारिश हुई।

धंबोला में दो इंच से ज्यादा बरसात हुई। आसपुर में डेढ़ इंच बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ के बड़ी व डूंगला में चार-चार इंच से ज्यादा वर्षा हुई। इसी तरह वागन में तीन इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई जबकि गंभीरी, गंगरार, भोपालसागर, बस्सी, ओराई, संदेसर, बेगूं में एक-एक इंच और बड़गांव, भैंसरोडगढ़ में डेढ़ इंच से अधिक बरसात हुई।

जिले के निंबाहेड़ा, राशमी, कपासन व भदेसर में अच्छी बरसात हुई है। चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी व डूंगला में चार इंच से ज्यादा वर्षा हुई। इसी तरह वागन में तीन इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई जबकि गंभीरी, गंगरार, भोपालसागर, बस्सी, ओराई, संदेसर, बेगूं में एक-एक इंच और बड़गांव, भैंसरोडगढ़ में डेढ़ इंच से अधिक बरसात हुई। तेज बरसात से पिंडरी नदी उफान पर आ गई।

इससे इस नदी पर बनी पुलिया पर करीब छह फीट पानी बहने लगा। चित्तौड़गढ़-बड़ीसादड़ी मार्ग पर करीब 12 घंटे तक आवागमन अवरुद्ध हो गया। आवागमन सोमवार सुबह करीब दस बजे आवागमन सुचारू हो पाया।

करौली गांव में भी पिंडरी नदी पर पुलिया पर पानी उफान पर बहा। सोमवार सुबह दस बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही। चित्तौड़गढ़ मार्ग पर ही भोपतपुरा गांव के प्राथमिक स्कूल की चारदीवारी में पानी भर गया। दो फीट से अधिक पानी आ जाने से दीवार तोड़कर पानी निकालना पड़ा।

खैरमालिया होकर सरोड़ के रास्ते पर बने दोनों एनिकट टूट गए। पानी तेज गति से सड़क पर बहने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। कोटा जिले में इटावा क्षेत्र के पीपल्दा, गणोशगंज व गैंता कस्बे में सुबह एक घंटा झमाझम बरसात हुई। हाड़ौती के बारां, बूंदी व झालावाड़ जिले में भी मानसून ने फिर से बेरुखी दिखा दी।

श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई। संगरिया में अच्छी बरसात हुई। भरतपुर में शहर में सुबह रिमझिम तो दोपहर में करीब १५ मिनट झमाझम हुई। इधर भुसावर में जोरदार बारिश हुई। यहां २४ एमएम बारिश हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: