Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

डीएनए ने पूरे किए तीन वर्ष

मुंबई.अंग्रेजी दैनिक डीएनए ने अपने प्रकाशन के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। भास्कर समूह के इस संयुक्त उपक्रम ने इन तीन वर्षो में न सिर्फ देश की आर्थिक धड़कन मुंबई के पाठकों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि पहले से यहां स्थापित समाचार-पत्रों के मुकाबले अपने को तेजी से बढ़ता अखबार भी साबित किया।

मुंबई के बाद डीएनए ने तीन वर्षो में अहमदाबाद, सूरत, पुणो व जयपुर से अपने प्रकाशन प्रारंभ किए और चारों ही शहरों के पाठकों ने मुंबई जैसा ही उसका स्वागत किया। वर्तमान में डीएनए की प्रसार संख्या साढ़े छ: लाख से ऊपर पहुंच गई है व लगातार बढ़ रही है, जो अंग्रेजी समाचार-पत्र जगत में एक रिकार्ड है।

मुंबई से प्रारंभ हुई डीएनए की यात्रा इस वर्ष के अंत तक दक्षिण भारत में प्रवेश कर जाएगी। बेंगलुरु से डीएनए का छठा संस्करण प्रारंभ होते ही इसकी प्रसार संख्या दस लाख प्रतियों का आंकड़ा छू लेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: