Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

लेकसिटी तरबतर

उदयपुर. संभाग में मंगलवार को कहीं रिमझिम तो कहीं जोरदार बरसात हुई। धरियावद में दोपहर सवा से तीन बजे तक हुई मूसलधार में करीब दो इंच पानी बरसा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान कई प्रतिष्ठानों व घरों में पानी घुस गया। झमाझम के कारण उदयपुर-बांसी रोड पर वाकली पुलिया पर आवागमन आधा घंटा रूका रहा।

कोटड़ा उपखंड मुख्यालय पर शाम चार से छह बजे के बीच सवा इंच से ज्यादा (33 एमएम) बरसात रिकॉर्ड की गई। इससे कस्बे की सड़कों पर पानी भर गया। शाम सवा सात बजे फतहनगर में भी मूसलाधार शुरू हो गई।

उदयपुर में दिनभर तगड़ी उमस के बाद दोपहर तीन बजे काले बादल चढ़ने लगे। उसके बाद रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। शाम पांच बजे बरसात शुरू हुई जो पांच-दस मिनट के अंतराल में बरसती-रुकती रही। शहर में रात एक बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के अनुसार सोमवार से मंगलवार सुबह आठ बजे तक समाप्त चौबीस घंटों में कई जगह मध्यम से तेज बरसात रिकार्ड की गई।

चित्तौड़गढ़ व बेगूं में शाम पांच बजे बाद आधे घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश रही। छोटीसादड़ी में दिनभर रिमझिम का दौर रहा। सांवलियाजी में चार बजे आधा घंटे तक तेज बारिश हुई, उसके बाद रिमझिम का दौर चला। जिले में भैंसरोडगढ़ में 4 इंच, चित्तौड़गढ़ में करीब पौने दो इंच, बड़गांव 17 मिमी, गंगरार 12 मिमी, कपासन 16 मिमी, बस्सी 7 मिमी, बड़ी 3 मिमी, भूपालसागर 8 मिमी व बेगूं 9 मिमी बारिश हुई।

राजसमंद जिला मुख्यालय व देवगढ़ में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई, वहीं चार बजे बाद दरीबा व देलवाड़ा में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। डूंगरपुर जिले में शाम चार बजे बाद आधा घंटे तेज बारिश हुई। चौबीस घंटों में वेंजा में करीब दो इंच बारिश रिकार्ड हुई। जिले में नंदसमंद 19 मिमी, चिकलवास एक इंच, भराई 7 मिमी बारिश रही।

बांसवाड़ा में मंगलवार सुबह से शाम तक घाटोल में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बांसवाड़ा में एक इंच से अधिक बारिश हुई। माही बांध में 9 मिमी, कुशलगढ़ 2 मिमी, बागीदौरा 4 मिमी व घाटोल 11 मिमी वर्षा हुई।

चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ इलाके में चार इंच व प्रतापगढ़ के जाखम क्षेत्र में सर्वाधिक ढाई इंच बारिश हुई। उदयपुर में सोमपिकअप वियर, वल्लभनगर, उदयसागर, बागोलिया आदि स्थानों पर अच्छी बरसात हुई। मंगलवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में उदयपुर शहर में 14 मिमी, जयसमंद पौन इंच, केजड़, उदयसागर, वल्लभनगर में एक-एक इंच, झाड़ोल 5 मिमी, मदार बड़ा 16 मिमी, बागोलिया 16 मिमी, नाई 7 मिमी बरसात रिकार्ड हुई।

प्रतापगढ़ जिले में धरियावद 12 मिमी, जाखम पौने तीन इंच, अरनोद 11 मिमी, गादोला पौने तीन इंच, छोटी सादड़ी 11 मिमी बरसात हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: