Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

जलाएंगे आदेशों की होली

चूरू. राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) चूरू से संबद्ध शिक्षक प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार 30 जुलाई को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एसडीएमसी आदेशों की होली जलाएंगे।

संगठन के जिलाध्यक्ष नोरंग कस्वा ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के कर्मचारी शाला विकास एवं प्रबंध समिति बनाने के नए प्रावधानों के आदेशों की होली स्कूल परिसर के आगे जलाएंगे।

दूसरी ओर जिले के विद्यालयों के वाक्पीठ कार्यकारिणी के अध्यक्ष व सचिवों की डाइट में हुई बैठक में एसडीएमसी के गठन के नए नियमों का विरोध किया गया। बैठक में उपस्थितजन ने सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए एसडीएमसी का गठन नहीं करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चूरू तहसील के वाकपीठ अध्यक्ष रामचंद्र शास्त्री व सचिव उस्मानगनी खां, रतनगढ़ के अध्यक्ष महावीरप्रसाद सेवदा व सचिव फकीरचंद दानोदिया, तारानगर के अध्यक्ष जयपालसिंह व सचिव सोहनलाल स्वामी, सरदारशहर के अध्यक्ष देवकरण फगेड़िया व सचिव ऋषि सोनी ने विचार व्यक्त किए। संचालन चूरू ब्लाक के सचिव रामस्वरूप ने किया।

सादुलपुर. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के आह्वान पर 30 जुलाई को सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में राज्य सरकार के नए एसडीएमसी आदेशों की होली जलाई जाएगी। प्रदेश संयुक्त मंत्री कामरेड भगतसिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों का निजीकरण करने पर तुली हुई है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में विद्यालयों व शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है न कि संचालन समिति की।

शिक्षा का निजीकरण गरीब परिवारों को अशिक्षित रखने का षड़यंत्र है। उपशाखा के मंत्री ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि 30 जुलाई को तहसील क्षेत्र के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मुख्य द्वार पर एसडीएमसी आदेशों की होली जलाई जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: