HomeVichaar Vichaar

आतंकियों से पहले इन्हें खोजो, यंत्रणाएं दो

विशेष संपादकीय.9/11 के एक माह बाद एक घटना घटी। एफबीआई को टिप मिली कि फिलाडेल्फिया और पिट्सबर्ग के बीच आतंकियों ने किसी ट्रेन में या स्टेशन पर कोई न्यूक्लियर डिवाइस रखी है, जो भयावह विस्फोट करेगी। जैसा कि राष्ट्रपति चाहते थे- ये जानकारी सीधी उनकी टेबल पर पहुंचाई गई। उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। सैकड़ों की तादाद में पुलिस फैल गई। कुछ न मिला। पता चला अफवाह थी। जॉर्ज बुश, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं हुए। उनका अगला आदेश था-अफवाह भी थी- तो शुरुआत कहीं से तो हुई होगी। पूरे अमेरिका में अलर्ट। हर इंटेलीजेंस अफसर ने बुश की खिल्ली उड़ाई कि अफवाहों का क्या? कहीं से भी उड़ सकती हैं। पता चल भी गया तो क्या हो जाएगा? ठीक 24 घंटे बाद पता चल ही गया- सुदूर यूक्रेन में किसी बाथरूम में दो व्यक्ति मजाक कर रहे थे कि ‘आतंकी ऐसी कोई हरकत भी कर सकते हैं!’

उस दिन से बुश ने मानो मुहावरा ही गढ़ लिया। कोई भी आतंकी सूचना आती, तो उनका पहला सवाल जहरीली मुस्कुराहट के साथ होता- ‘आपने यूक्रेन के बाथरूम जैसे सारे स्थान तो जांच लिए हैं ना?’ इस खिल्ली के डर से अमेरिकी अफसरों ने यह सीख ली कि किसी भी सूचना पर पहले खूब खोज-बीन कर लो। जिससे अफवाहें न फैलें- कम से कम खुफिया या पुलिस तंत्र के स्तर पर तो बिल्कुल नहीं।

लेकिन जॉर्ज बुश ने जो नहीं किया- वही गलती हम भी कर रहे हैं। उस दिन अगर वे यूक्रेन में भद्दा मजाक कर रहे उन दोनों तत्वों को और भी सख्ती से उठवा लेते, भयानक यंत्रणाएं देते और दुनिया के सामने उन्हें आतंकियों का सहयोगी बताकर पेश कर देते तो शायद अमेरिका तत्काल प्रभाव से हर तरह की अफवाह से मुक्त हो जाता। भूलकर भी कोई ऐसा क्रूर मजाक कभी नहीं करता।

पिट्सबर्ग जैसा ही हड़कंप 28 जुलाई को जयपुर में मचा, 29 को अहमदाबाद, महेसाणा और वडोदरा में और फिर पाली जिले में मारवाड़ जंक्शन के पास। हर तरफ अफवाहें। पिट्सबर्ग से पाली तक पुलिस की भाषा एक ही जैसी है— किसी की शरारत है। काहे की शरारत? यह तो दहशत है- आतंक है। शायद उससे भी ज्यादा खतरनाक। क्योंकि मरना आसान है बजाय कि मौत के डर में जीने से। क्योंकि अहमदाबादियों को तो अब पता है कि उनकी ताकत, हिम्मत और विश्वास को हिलाने की कैसी कोशिश हो चुकी है, लेकिन सूरत का हर रहवासी, हर पल, हर स्थान पर आतंकित होकर ही तो जी रहा होगा। जयपुर के मानसरोवर में हजार लोग क्यों इकट्ठा हो गए? रिजर्व बैंक तिराहे पर एक डिब्बा सबको डराता क्यों रहा? ताड़केश्वर के पास एक विक्षिप्त को देखकर हम सब पागल क्यों हो गए? स्पष्ट है- आतंक।

जैसे बुश ने यूक्रेन के उन अफवाह फैलाने वालों को कठोर सजा नहीं दी, वैसे ही हमारे देश में भी न जाने कितने छोटे-बड़े यूक्रेन, कितने बाथरूम और कितने ही भद्दे लोग लाखों-करोड़ों नागरिकों पर न जाने कितने अत्याचार अफवाहों के माध्यम से दिन-रात कर रहे हैं, करते रहेंगे। यदि उन्हें ढूंढ़-ढूंढ़कर, गिरफ्त में लेकर नाना प्रकार की यंत्रणाएं न दी गईं। यही एक उपचार है- अफवाहों को रोकने का। कानून से हटकर। कानून की धाराओं में न बहकर। कानून का राज स्थापित करने के लिए। असाधारण उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए केवल अच्छा काम करने से काम नहीं चलेगा। असाधारण कर्म करने होंगे। आतंक की जड़ में जाकर ही उसे उखाड़ फेंका जा सकता है। यदि भूलवश भी कोई दहशत फैलाता है-तो ये उसकी अंतिम भूल हो- ये सुनिश्चित करना होगा कानून के रखवालों को। और उसका हश्र जानकर, भूलकर भी कोई ऐसी भूल नहीं करेगा- यह तय है।

इस विशेष संपादकीय पर अपने विचार हमें लिख भेजें हम आपके विचारों को ऑन लाइन रखने का प्रयास करेंगे :





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
hari singh solanki (katha
Thursday, 31st Jul 2008, 9:48
Me aapake vichar se sahamt hu.desh ka koi bhi vekti esbath se khapa he ki aathnkwad ki gatana ke pahale us vakathe ko pakada jai jo vaffa felata he ya unhe aashry deta he our jis pariwar ka sadshy he. panah dena ya uske bare jankari rakhte hue bhi desh ko suchit na kare vah aathnkawadi se bhi badakar gunhe gar hai our ye saja aam pablic ke samane di jave taki any kobhi essi bhul na kare. palice ko aapana kam karane deve koi rajyniti ka hasthap na ho. agar ju rajyniti ya dal usme hasthep karta he to us bhi gunhegar ki shreni me mana jave
ajay
Thursday, 31st Jul 2008, 9:52
kalpesh ji aisha lagta hai ki aap democracy mai nahi rahte hai. aap bush se jo ki khud sabse bada hatyara hai yah dimand kar rahe hai ki ese logo ko saza de.
rakesh rathi
Thursday, 31st Jul 2008, 11:15
i really agree with this concept and strongly insist to punish these bloddy terrorists or helpers of them. they should be given 240 watts volt in front n back both sides n vedio tapes should be telecasted on all channels everyday without fail. v have to teach proper lession to them otherwise they will continue. this is ridiculous then 1 million terrorist are disturbing 7 billion people of world. hop these politicians will do a single good job for whole civilization.
Amarjeet Bishnoi
Thursday, 31st Jul 2008, 15:26
Respected Editor, You are absoulutly right that if any person found to convey any false info which terrify the people,Accused should be penalsed and not left him cheap.Today we need a firm and strict law and regulations by which mischievous people think hundred time before that act.with best regards. Amar
mritunjay mishra
Thursday, 31st Jul 2008, 19:16
aapne bilkul anchuae pahlu ki oor sabhi ka dhyan khincha hai, abhi tak is samasya per kisi ne is najariye se nahi socha hai.
seema
Friday, 1st Aug 2008, 1:25
exactly. I am agree with you. We should tale strong action against all these activity, because this is also a part of terrorism.
Prem
Friday, 1st Aug 2008, 2:08
This is a good proposal; however, these kinds of people must be punished and rehabilitated properly too. We need to do justice and keep our safety also. Justice is the strength of a nation.
Dr S S Pareek
Friday, 1st Aug 2008, 4:10
Dear Sir, Thease terrorist should not be treated as Afjal guru either they should be punished there and then or they should be killed in encounter.We should stoped the money flow from abroa for them and secondly all the people paid the money to these terrorist shold be killed in encounter od punished immidiatly, Thanks. Dr S S Pareek