News
International International <फ्लोरिडा
सिर्फ कुछ पलों के लिए सही पर फ्लोरिडा के आकाश में सौ स्काईडाइवर्स ने मिलकर हीरे की आकृति का निर्माण किया। विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से हवा में की गई इस कलाबाजी को अंजाम दिया गया।
इसके पहले यह रिकॉर्ड 85 स्काईडाइवर्स के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2005 में इसी तरह की कलाबाजी को अंजाम दिया था। स्काईवाइविंग में शामिल 43 वर्षीय ब्रायन पैंगबर्न के मुताबिक इस तरह के कारनामे को दुनिया के सिर्फ पांच प्रतिशत स्काईडाइवर्स ही कर सकते हैं।