Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

मेरा वीरा मैनू छड़ किद्दां जा सकदा है

लुधियाना.इश्मित की बड़ी बहन मीतू का रो-रोकर बुरा हाल था। मीतू कहे जा रही थी ‘मेरा ईको ईक वीरा ओवी मैनू छड़ के चला गया। मैं अब किसे राखी बांधूगी। मेरे वीरे ने ता सारे विश्व विच साढा नाम रोशन कित्ता मेरा वीरा मैनू छड़ के किद्दां जा सकदा है।’

पिता ने कहा, ‘मेरा इश्मीत कल तां गया सी, हले ओहणो जिन्दगी विच बड़ी अगे जाना सी, मेरा पुत मैनू रस्ते विच छड़ के नहीं जा सकदा।’

तारा डूबा, दिल बुझे

मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इश्मित की मौत हो गई है। मैंने खुद अपने हाथों से उसे वॉयस ऑफ इंडिया के विजेता का अवॉर्ड दिया था। वह भविष्य का स्टार था। इश्मित की मौत झकझोर देने वाली है।

-लता मंगेश्कर दुनिया की उम्मीद था

इश्मित ने छोटी उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। देश-दुनिया को उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं। भगवान ने समय से पहले दुनिया को एक बेहतर एवं उभरती आवाज से महरूम कर दिया है।

-आशा भोंसले

होनहार सिंगर खो दिया

इश्मित सिंह जितना होनहार सिंगर था, उससे कहीं ज्यादा बेहतर इनसान भी था। मुझे तो अब चिंता उसकी मम्मी की हो रही है। ईश्वर उन्हें यह दुख बर्दाश्त करने की ताकत दे।

-फरहा खान

उसकी मीठी आवाज नही भूला सकता

मैं उसकी मीठी आवाज और प्यारे चेहरे को कभी नहीं भूल सकता। रब को भी वो बहुत प्यारा लगा होगा, शायद इसीलिए उसे अपने पास बुला लिया। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि वो हमारे साथ नहीं रहा। - दलेर मेहंदी

पंजाब का हीरा था

इश्मित के बिछोड़े ने मुझे झकझोर दिया है। वह पंजाब का हीरा था। मुंबई में उससे मुलाकात हुई थी, वो घंटों रियाज करता था। उसके साथ तीन दिन बिताए, इस दौरान उसके साथ एक खास रिश्ता बन गया था।

- हंसराज हंस

डूब गया संगीत का तारा

- अपनी पूरी चमक पाने से पहले ही तारा डूब गया है। संगीत के सफर में वो बिलकुल सही दिशा में बढ़ रहा था। मैं बहुत दुखी और हैरान हूं कि यह हादसा क्यों हुआ।

- भगवंत मान

पंजाब का मान था इश्मित

इश्मित पूरे पंजाब का मान था। उसने लुधियाना और पंजाब का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। इश्मीत की मौत को अपूरणीय क्षति है। -बादल पीएम, सीएम ने जताया शोक

इश्मित की असामयिक मौत पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
M. ANTTAL
Thursday, 31st Jul 2008, 12:13
ismeet we all miss you all life YAADA TERIYA DIL SADDE BICH HAMESA REHANGIYA