गाले.भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए लंच तक के खेल में बिना कोई विकेट खोए हुए 29 आवेर में 151 रन बना लिए है। सहवाग 91 रन और गौतम गंभीर50 रन बनाकर खेल रहे है।
इससे पहले आज भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबॉजी करने का फैसला किया। भारत के दोनों सलामी बल् लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए लंच तक 29 ओवर के खेल में 151 रन बना लिए है। सहवाग ने अपने 91 रन में अभी तक 14 चौके लगा चुके है वहीं गौतम गंभीर भी 50 रन बनाकर उनका शानदार तरीके से साथ दे रहे है ।
भारतीय बल्लेबाजों ने अभी तक मुरली और मेंडिस का शानदार अंदाज में जबाब दिया है। मेंडिस के पहले 6 ओवर में दोनों ही बल् लेबाजों ने 37 रन निकाल है वहीं मुरलीथरन के6 ओवर में 32 रन बन चुके है। रन देने का औसत सबसे अधिक अभी मेडिंस का ही है जो पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबॉजी के लिए हौवा बन गए थे और जिनकों बेहद खतरनाक बताया जा रहा था।