Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

मिलेगी ट्रिपल-आईटी

बीकानेर. इंडियन इंस्टीटच्यूट ऑफ इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) बीकानेर में स्थापित होगी। बुधवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘भास्कर’ से विशेष बातचीत में कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में ट्रिपल-आईटी के प्लान को शामिल किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक संभागीय मुख्यालय को एक-एक बड़ा इंस्टीटच्यूट देगा। जोधपुर को एम्स मिल चुका। जयपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का विवि खुलेगा। केन्द्रीय विवि अजमेर में स्थापित होगा और आईआईटी के लिए कोटा को महत्व दिया गया है। बीकानेर संभाग उपेक्षित था इसी कारण मुख्यमंत्री ने बीकानेर को ट्रिपल-आईटी की सौगात देने की घोषणा की है।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि बीकानेर भी शिक्षा के क्षेत्र में कोटा के समानांतर खड़ा होगा। जानकार बताते हैं कि यदि ट्रिपल-आईटी बीकानेर में स्थापित हुई तो 500 करोड़ रुपए के लगभग यहां इनवेस्ट होगा साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय परिदृश्य पर बीकानेर का नाम होगा बाद में तकनीकी शिक्षा मंत्री सर्राफ ने समारोह में इसकी घोषणा की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: