Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

आतंकी निशाने पर दोस्ती का सफर!

जोधपुर. मुनाबाव-खोखरापार के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस अब आतंकियों के निशाने पर है। जयपुर में बुधवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की बैठक में दोस्ती के सफर की इस ट्रेन पर आतंकी हमले की आशंका व्यक्त की गई।

स्टेट इंटेलीजेंस, आईबी, रॉ व बीएसएफ सहित अन्य खुफिया एजेंसियों की बैठक में अहमदाबाद बम धमाकों के बाद राज्य में आतंकी गतिविधियां बढ़ने की आशंका पर विचार किया गया। साथ ही आतंकियों के थार एक्सप्रेस को निशाना बनाने की शंका जताई। बैठक में भगत की कोठी व मुनाबाव स्टेशन पर सुरक्षा और मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने, एक्स-रे मशीन लगाने व यात्रियों के सामान की गहन जांच की आवश्यकता पर बल दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा के तहत थार एक्सप्रेस में लगेज किराया बढ़ाना चाहिए, ताकि यात्रियों के सामान की तलाशी आसानी से ली जा सके। जयपुर बम विस्फोट के बाद रेलवे ने थार एक्सप्रेस में 35 किलो से अधिक सामान लाने की पाबंदी लगा रखी है।

त्योहारों पर हो सकते हैं हमले : सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस, राखी, तीज व जन्माष्टमी पर धार्मिक स्थलों व बाजारों में बम विस्फोट की आशंका व्यक्त की है।

तालमेल पर बल : अधिकारियों ने आतंकवाद से जुड़े फीडबैक के आदान-प्रदान के बाद तालमेल बढ़ाने की जरूरत बताई। जयपुर-अहमदाबाद के बम धमाकों में लिप्त नेटवर्क तक पहुंचने की रणनीति भी बनाई गई।

क्या है चिंता के कारण
>> मारवाड़ जंक्शन में जिंदा बम मिलना
>> अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पकड़ बेअसर
>> सुरक्षा एजेंसियों में सूचना के आदान-प्रदान का अभाव

सतर्कता के निर्देश
>> जोधपुर के सैनिक क्षेत्र में विशेष सुरक्षा
>> पाक नागरिकों पर रहेगी खुफिया नजर
>> बॉर्डर पर घुसपैठ रोकने के पुख्ता इंतजाम।

बैठक में थार एक्सप्रेस में आतंकवादी हमले की आशंका की दृष्टिगत सुरक्षा बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया।
पी के ध्यानी, डीआईजी बीएसएफ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: