Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

उदयपुर में बनी प्रेमचंद के ‘गबन’ पर फिल्म

उदयपुर. औरत की आभूषण प्रियता और स्वदेशी आंदोलन के ताने-बाने के साथ हृदय परिवर्तन को मंजूरी देने वाले मुंशी प्रेमचंद के मशहूर उपन्यास ‘गबन’ पर बनी फिल्म की शूटिंग उदयपुर में हुई।

यहां की मशहूर सहेलियों की बाड़ी और अदालत परिसर सहित कुछ हवेलियों में इसके कई सीन शूट हुए। इनमें उदयपुर के विरासत का स्वरूप और झोंपड़ियों को तक दिखाया गया था। ये कथा की जरूरत भी थे।

इससे पूर्व ‘गाइड’ और ‘मेरा साया’ ने उदयपुर को एक शूटिंग स्थल के रूप में मशहूर कर दिया था। बात 1966 की है। निर्देशक कृष्ण चोपड़ा ने इस फिल्म को शुरू किया लेकिन इसे पूरा ख्यातनाम निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी ने किया।

श्री चोपड़ा उदयपुर में बनी ‘मेरा साया’ देख चुके थे जिसमें सुनीलदत्त और साधना थे। गबन के लिए उन्हें इन चेहरों में ही कथा के मुख्य पात्र रामनाथ और साधना के चेहरे दिखाई दिए, क्योंकि सुनील दत्त ही रामनाथ के उस मिथ्या अहंकारी युवक के किरदार को अदा कर सकते थे जो प्रदर्शन की भावना लिए होता है और अपनी ऐसी ही जिद के आगे पूरे परिवार को संकटों से भर देता है।

जोखिम भरा प्रयास : प्रेमचंद के कथा साहित्य पर गंभीर फिल्म हालांकि एक जोखिम ही थी क्योंकि स्वयं जब प्रेमचंद फिल्मों में भाग्य आजमाने मुंबई गए तो विफल ही रहे तथापि 1963 में उनके ‘गोदान’ पर बनी फिल्म ने एक वर्ग को आकर्षित किया।

लिहाजा गबन पर फिल्म निर्माण शुरू किया गया। इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाए गए लेकिन फिल्म ब्लेक एंड व्हाईट ही बन सकी। इसकी कुल अवधि थी 2 घंटे 49 मिनट। फिल्म के डायलॉग अख्तर उल इमान ने लिखे थे।

गबन एक नजर
कलाकार : सुनीलदत्त, साधना, जेब रहमान, कन्हैयालाल, आगा, अनवर, मीनू मुमताज, बद्री प्रसाद, लीला मिश्रा।

मशहूर गीत
>> एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों..
>> तुम बिन सजन बसरे नयन..
>> आये रे दिन सावन के, बलम तेरे आवन के..
>> मैंने देखा था सपनों में एक चंद्रहार..





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: