Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

इश्मित को अंतिम विदाई

लुधियाना . ‘स्टार वाइस ऑफ इंडिया’ के विजेता गायक इश्मित सिंह का गुरुवार शाम को यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि इश्मितकी मौत पानी में डूबने के कारण ही हुई है।इश्मित का शव बुधवार को एक विशेष चार्टर विमान से मालदीव से दिल्ली लाया गया था। गुरुवार शाम यहां के मॉडल टाउन एक्सटेंशन अंत्येष्टि स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ इश्मित के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार कर दिया गया। पंजाब सरकार ने पहले ही दिवंगत गायक को राजकीय सम्मान देने की घोषणा की थी। वरिष्ठ मेडिकल ऑफीसर डॉ. हरविंदर सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि इश्मित की मौत पानी में डूबने के कारण दम घुटने की वजह से ही हुई है।

अस्पताल के डा. जसबीर सिंह, डा. सुरेश कौशल और डा. जेएस सनान ने पोस्टमार्टम के बाद दी अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में फेफड़े, पेट और शरीर के अन्य हिस्से में पानी की मौजदूगी बताई है।

जांच के लिए विसरा भेजा :

डॉ. हरविंदर ने बताया कि इश्मित के शव का पोस्टमार्टम उनके परिजनों के अनुरोध पर किया गया। उन्होंने बताया कि इश्मित का विसरा जांच के लिए खरार एवं पटियाला के रजिंदर मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजा गया है।

चोट मामूली थी :

इश्मित के माथे पर लगी चोट के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘यह मामूली चोट थी, जो स्वीमिंग पूल के फर्श से टकराने के कारण हो सकती है, मौत की असल वजह पानी में डूबना ही है।’ इधर, इश्मित के चाचा चरणकमल सिंह ने कहा, ‘हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि स्वीमिंग पूल में इश्मित के डूबने के कारणों की जांच की जाएं।’ उनकी इस मांग का पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष सतपाल गोसैन ने भी समर्थन किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: