News
International International लाहौर.
पाकिस्तान में बॉलीवुड के सितारों की धूम मची है। यहां के विज्ञापन जगत में भी ये छाए हुए हैं। इनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि अंतरराष्ट्रीय उत्पादों के विज्ञापन में भारतीय सितारों ने हॉलीवुड और लॉलीवुड के कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। विज्ञापन कंपनियों का मानना है कि पाकिस्तान के बाजार में भारतीय सुपरस्टारों की मांग ज्यादा होना ही इसकी मुख्य वजह है। खासकर लाहौर में शाहरुख, आमिर, बिपाशा और ऐश्वर्या सहित बॉलीवुड के अन्य कलाकारों के विज्ञापन वाले हर्ो्िडगों की भरमार है।
एक विज्ञापन एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर के मुताबिक भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में मौजूद उत्पादों में से उन उत्पादों की पाकिस्तान में ज्यादा बिक्री होती है जिनका प्रचार बॉलीवुड के सितारे करते हैं। लाहौर यूनिवर्सिटी में प्रबंधन विज्ञान के छात्र बीनिश अली के मुताबिक वैश्वीकरण का वर्तमान दौर में जब भारतीय फिल्मेंसैटेलाइट चैनलों पर दिखाई जा रही हों, ऐसे में बॉलीवुड के सितारे निश्चित ही हर्ो्िडग्स पर जगह घेरते नजर आएंगे।’
भारतीय अपनाते हैं हथकंडे
यहां कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस प्रक्रिया का विरोध करते हैं। इनमें लेखक और फिल्म निर्माता रुखसाना नूर का नाम भी शामिल है। उनका कहना है, ‘भारतीय अपनी सोच का प्रसार करने के लिए सभी हथकंडे अपनाते हैं। अब वे इन हर्ो्िडग्स के माध्यम से हमारे समाज में घुस गए हैं। इस खतरनाक तरीके को जरूर रोका जाना चाहिए।’ लॉलीवुड के सितारे गुलाम मोइयुद्दीन ने कहा, ‘एक तरफ भारतीय फिल्मों को यहां बैन कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ हम बॉलीवुड के सितारे हर्ो्िडग्स में छाए हुए हैं।’
नहीं जताई सहमति
विज्ञापन कंपनियों को हर्ो्िडग्स लगाने के लिए एनओसी देने वाले पार्क्स एंड हॉर्टीकल्चर अथॉरिटी के निदेशक जनरल इरफान इलाही ने इस तर्क से सहमत नहीं जताई। उन्होंने कहा, ‘अगर भारतीय फिल्मों को यहां आधिकारिक रूप से दिखाया जा सकता है तो बॉलीवुड के कलाकारों के चेहरों को विज्ञापन के हर्ो्िडग्स में दिखाने में क्या हर्ज है।’