|
जालंधर.
भारत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक सूर्य ग्रहण का नजारा देखा जा सकेगा। देश में दोपहर बाद 3:50 से देखी जा सकने वाली इस खगोलीय घटना को पूवरेत्तर के राज्यों में अधिक देर तक देखा जा सकेगा। मणिपुर, नगालैंड के पूर्वी भागों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में ग्रहण का मोक्ष नहीं दिखाई देगा, क्योंकि वहां ग्रहण समाप्ति से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा संयोग लगभग 80 वर्ष पहले बना था। एक साल में पांच ग्रहण का लगना राजनीतिक उथल-पुथल का कारण माना जा रहा है। पंडित गरुण प्रसाद शुक्ला ने बताया कि ग्रहण काल में स्नानादि करके इष्टदेव, भगवान सूर्य की पूजा, पाठ, जप आदि करना चाहिए। ग्रहण उपरांत अन्न, जल, वस्त्र, फल आदि का दान सुपात्र को देना शुभ होता है।
नासा करेगा सीधा प्रसारण
न्यूयार्क : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को लगने वाले सूर्य ग्रहण की तस्वीरों का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की है। इससे भारत समेत पूरी दुनिया के लोग इस दुर्लभ आकाशीय घटना को देख सकेंगे। नासा ने सेन फ्रांसिस्को के एक्सप्लेरेटोरियम साइंस सेंटर और बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया के सहयोग से लाइव तस्वीरों का प्रसारण करने की व्यवस्था की है। इस दुर्लभ आकाशीय घटना का कवरेज चीन से किया जाएगा।
बेहतर मौसम होने के कारण वहां से सबसे बेहतरीन नजारा मिल सकेगा। पूरी दुनिया के लोग नासा टीवी और वेबसाइट 222.ठ्ठड्डह्यड्ड.द्दo1. पर देख सकेंगे।
ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष: मानसिक परेशानियां त्रस्त करेंगी। भूमि विवाद खड़ा होगा।
वृष: भाई-बहन से रिश्तों में खटास बढ़ेगी। बनते कार्य बिगड़ेंगे।
मिथुन: कोई पैसा मार सकता है। घरेलू वातावरण तनावपूर्ण होगा।
कर्क: सेहत में खराबी व मानसिक तवान बढ़ेगा। पति पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ेगी।
सिंह: दुघर्टना के संकेत हैं। दुश्मनों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
कन्या: आमदनी में कमी होगी। कार्ययोजना विफल होगी।
तुला: कोई कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है। कारोबारी समस्या आएगी।
वृश्चिक: कोई बना बनाया खेल बिगड़ेगा। आगे बढ़ने के मार्ग अवरूद्ध होंगे।
धनु: शारीरिक कष्ट परेशान करेंगे। पैसे का ठहराव कम होगा।
मकर: वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण होगा। एक दूसरे में सहयोग की भावना कम होगी।
कुंभ: शत्रु दबे रहेंगे। आप के नाम का डंका बजेगा।
मीन: पेट में गड़बड़ी रहेगी। कोई ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है।