HomeSportsOther Sports Other Sports

असलम की छुट्टी अजित नए अध्यक्ष

नई दिल्ली. भारतीय हाकी में एक बार फिर पैंतरेबाजी का खेल शुरू हो गया है। चयनसमिति के अध्यक्ष असलम शेर खां की जगह अजितपाल ¨सह को इसका नया अध्यक्ष बनाना शायद इसी की ओर इशारा करता है।

हालांकि तदर्थ हाकी समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने आज यहां हाकी इंडिया के सदस्यों की मैराथन बैठक के बाद इस नियुक्ति पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह रोटेशन पालिसी के तहत किया गया है। लेकिन अभी अभी केपीएस गिल राज से मुक्ति पाए भारतीय हाकी में भला छह महीने में ऐसा क्या हो गया कि चयन समिति के अध्यक्ष को ही उसके पद से हटा दिया गया। यह अपने आप में ही एक बड़ा सवाल पैदा कर रहा है। कलमाड़ी ने असलम की जगह अजितपाल के नियुक्ति की घोषणा की लेकिन संवाददाताओं के सवालों की बौछारों से बौखलाकर साथ ही उन्होंने यह सफाई भी दे दी कि इसमें कोई पेंच नहीं है।

रोटेशन पालिसी के तहत ऐसा किया गया है। लेकिन असलम का इस बैठक से नदारद रहना बहुत कुछ कह गया। यह बैठक भारत में हाकी की दुर्दशा को सुधारने के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन इस विवादास्पद नियुक्ति ने इतना तो जता ही दिया कि हाकी इंडिया में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: