भोपाल. केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियने 20 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगी।
ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय आयोजन समिति के आह्वान पर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन में एटक, सीटू, एचएमएस, यूटीयूसी, बैंक, बीमा, दूरसंचार, विमान कंपनियां एवं हवाई अड्डे की मजदूर एवं कर्मचारी यूनियने शामिल रहेंगी। इसी तारतम्य में गुरुवार को रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर एटक से रूपसिंह चौहान, सीटू से प्रमोद प्रधान, बैंक संघ से वीके शर्मा सहित बीमा एवं अन्य यूनियनो के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।