HomeSportsCricket Cricket

शुरू से अंत तक नाबाद रहने वाले वीरू दूसरे भारतीय

भारत के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में नायब कीर्तिमान स्थापित किया है। दोहरा शतक बना कर पारी के प्रारंभ से अंत तक नाबाद रहने वाले वे पहले भारतीय हैं। इससे पहले 1983 में सुनील गावसकर ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में 127 नाबाद रन बनाया था। इसप्रकार गावसकर के कीर्तिमान के 25 साल बाद सहवाग भी ‘कैरिंग बैट’ क्लब में शामिल हो गए हैं।

42 बार कैरिंग बैट की हुई घटना :

टेस्ट क्रिकेट में सहवाग के 201 नाबाद सहित कुल 42 बार ओपनर अंत तक नाबाद रहे। इनमें डेसमंड हेंस एकमात्र बल्लेबाज हैं जो तीन बार पारी के अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 88 व 143 नाबाद वि.पाकिस्तान, 75 नाबाद वि.इंग्लैंड बनाए थे।

चार खिलाड़ियों ने दो-दो बार किया कमाल :

डेसमंड हेंस के अलावा चार खिलाड़ियों ऑस्ट्रेलिया के वुडफुल व बिल लॉरी, इंग्लैंड के लेन हटन व न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर भी दो -दो बार पारी की शुरूआत से अंत तक नाबाद रहे।

सहवाग के 5000 रन

सहवाग नाबाद दोहरे शतक के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन को पार करने में भी कामयाब रहे। वे टेस्ट में दो बार तिहरा शतक तथा तीन बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा वे दस बार सिंगल शतक भी लगा चुके हैं।वर्तमान गाले टेस्ट की पहली पारी के रन को मिला कर वीरू के खाते में कुल 5050 रन हो गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
vikas shukla
Saturday, 2nd Aug 2008, 9:57
veeru is only man to hit mandis .Congt.veeru to double century I wish u hit again double century or Triple century.
mohammed rafiq
Saturday, 2nd Aug 2008, 11:18
iam really belive this man