Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

रैली-अनशन-प्रदर्शन

जोधपुर. ऑटो रिक्शा एकता यूनियन के बैनर तले शहर के ऑटो चालकों ने प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस तथा परिवहन विभाग की नीतियों के विरुद्ध रैली निकाल कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। जालोरी गेट से रवाना हुई इस रैली में लगभग 5 सौ से अधिक ऑटो चालक अपने वाहन के साथ शामिल थे।

रैली का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सईद अंसारी व पूर्व विधायक जुगल काबरा ने किया। ऑटो की छतों पर बैठे व सड़कों पर चलते चालकों ने ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन विरोधी नारे लगाए।

रैली के मार्ग का यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। रैली के कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर पहुंचने पर वहां ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया व ग्रीन टैक्स लगाने, अधिक चालान करने आदि पर रोष जताया।

टैक्सी चालकों को संबोधित करते हुए अंसारी ने कहा कि ऑटो चालकों के साथ अन्याय हो रहा है। जनता की सेवा करने वाले ऑटो चालकों का दमन करना गलत है। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर नरेशपाल गंगवार को सौंपा तथा शीघ्र निस्तारण की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में राजू इश्यिाक अली, चतराराम देशबंधु, सुभराती उस्ताद व अशोक आचार्य शामिल थे।

अनशन से यूनिवर्सिटी असमंजस में
जोधपुर. राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति व यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रावास की व्यवस्था का मांग को लेकर शुक्रवार को भी विद्यार्थियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन से विवि प्रशासन असमंजस में है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि ज्यादातर मांगे ऐसी हैं, जिन्हें तत्काल पूर्ण करना यूनिवर्सिटी प्रशासन के हाथ में नहीं है। आंदोलन का नेतृत्व एबीवीपी के महानगर सहमंत्री नरेंद्रकुमार वर्मा कर रहे हैं। इस मौके पर श्रीकांत पारीक, प्रकाश पुंसल, प्रकाश बैरवा, महेश इंद्रा, निधि लाखेवाल, ज्योति शर्मा, पंकज विश्नोई, सत्यदेव, धर्मचंद मीणा, अशोक व राहुल चौधरी भी मौजूद थे।

छात्रों की प्रमुख मांगे
राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति, राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के करवड़ परिसर में अस्पताल की व्यवस्था तथा यूनिवर्सिटी के करवड़ परिसर में छात्राओं के हॉस्टल की व्यवस्था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: