HomeSportsCricket Cricket

स्मिथ के शतक ने दिलाई साउथ अफ्रीका को जीत

बर्मिघम. कप्तान ग्रीम स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। स्मिथ शुरू से आखिरी तक डटे रहे और 154 रन बनाकर नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका के 5 विकेट गिरने के बाद आए विकेट कीपर मार्क बाउचर ने भी स्मिथ का बेहतरीन साथ दिया और टीम के लिए महत्वपूर्ण 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले 281 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मिथ के साथ ओपनिंग करने आए नील मकैंजी सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए। जहां एक छोर पर डटे स्मिथ टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे वहीं, दूसरे छोर से विकेट गिरते जा रहे थे। मकैंजी के बाद आए अमला 6, कैलिस 5, प्रिंस 2 और डिविलियर्स सिर्फ 27 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आए साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर मार्क बाउचर ने स्मिथ का साथ देते हुए टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से पानेसर और फ्लिंटॉफ ने दो-दो और एंडरसन ने एक विकेट चटकया।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 363 रन बनाकर साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 281 रन का टारगेट रखा। इंग्लैंड की ओर से कॉलिंगवुड ने सबसे ज्यादा 135 रन बनाए थे। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के मोर्केल ने चार और हैरिस-एनटिनी ने इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया।

बान इंग्लैंड द्वारा दूसरी पारी में की गई कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। 281 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने कप्तान स्मिथ के नाबाद शतक की बदौलत खबर लिखे जाने तक पांच विकेट खोकर 226 रन बनाए लिए थे। कप्तान के साथ मार्क बाउचर 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। नील मैकेंजी (22), हाशिम अमला (6), जैक कालिस (5) व एश्वेल प्रिंस (2) के सस्ते में आउट हो जाने के कारण हालांकि द. अफ्रीका फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है। इंग्लैंड के लिए ऑल राउंडर फ्लिंटॉफ ने दो तथा एंडरसन व पानेसर ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पूर्व तीसरे दिन के स्कोर 6/297 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लिश टीम दूसरी पारी 363 रन तक चली। पॉल कोलिंगवुड (135) व रेयान साइडबॉटम (22) ने आठवें विकेट के लिए 65 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को सम्मानजकर स्कोर तक पहुंचाया। तीसरे दिन 101 रन पर नाबाद रहने वाले कोलिंगवुड 135 रन बनाकर आउट हुए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: