गॉल. भारत ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में शानदार 170 रनों से हराकर पहले टेस्ट मैच का हिसाब बराबर कर लिया है।
श्रीलंका ने इससे पहले भारत द्वारा दिए गए 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 136 पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से समरवीरा 67 रन बनाकर नॉटऑउट रहे।
हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में ताजा समाचार मिलने तक 9 विकेट खोकर 135 रन बना लिए है।
श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 307 रन बनाने है। भारत को आज दूसरे ओवर में ईशांत शर्मा ने वर्नापुरा को लक्ष्मण के हाथों कैच कराकर पहली सफलता दिलाई है। इसके बाद जहीर खान ने संगकारा 1 को लक्ष्मण के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दे दिया है।
2 विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की पारी को संभालने आए कप्तान महेला जयवधर्ने भी 5 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर राहुल द्रविण के हाथों कैच कर लिए गए। जबकि तिलकरत्ने जो कि एक टिकाऊ पारी खेल रहे थे को ईशांत शर्मा ने अपनी लहराती गेंद पर विकेट कीपर दिनेश कार्तिक के हांथों कैच होकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इससे पहले कल के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत की पूरी टीम दूसरी पारी में २६९ बनाकर खत्म हो गई है। इस तरह से श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 307 रन का लक्ष्य मिला है। श्रीलंका की तरफ से मेंडिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर कुल १क् विकेट लिए है।