HomeSportsCricket Cricket

धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार

नई दिल्ली.भारतीय वनडे और ट्वेंटी-20 के कप्तान व दैनिक भास्कर के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा सोमवार को की गई। मिल्खा सिंह के नेतृत्व में बनाई गई विशेषज्ञों की समिति ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए ट्वेंटी-20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धोनी के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है। हालांकि, खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा 20 अगस्त के बाद ही किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (1998) के बाद देश का सर्वोच्च खेल सम्मान पाने वाले धोनी देश के दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

शेट्टी ने निर्णय पर जताई खुशी :

धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने के निर्णय पर बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने खुशी जताई है। शेट्टी ने बताया कि दो मौकों पर, जब हमने राहुल द्रविड़ को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए युवराज सिंह को नामांकित किया था, तो यह पुरस्कार जीतने में हम पिछड़ गए थे। पर, हम खुश हैं कि धोनी को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

नेतृत्व क्षमता से प्रभावित :

रत्नाकर शेट्टी महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की शैली के अलावा उनकीनेतृत्व क्षमता के कायल हैं। उन्होंने कहा कि धोनी मैदान पर काफी शांत रहते हैं और किसी भी परिस्थिति में उत्तेजित नहीं होते। खेल संबंधी धोनी के स्पष्ट विचारों से भी शेट्टी काफी प्रभावित हैं।

खेल रत्न विजेताओं की सूची

1. 1991-92 विश्वनाथन आनंद

2. 1992-93 गीत सेठी

3. 1993-94 किसी को नहीं

4. 1994-95 होमी डी मोतीवाला और पी.के.गर्ग

5. 1995-96 कर्णम मल्लेश्वरी

6. 1996-97 लिएंडर पेस और कंजुरानी देवी

7. 1997-98 सचिन तेंडुलकर

8. 1998-99 ज्योतिर्मय सिकदर

9. 1999-2000 धनराज पिल्लै

10. 2000-01 पुलेला गोपीचंद

11. 2001-02 अभिनव बिंद्रा

12. 2002-03 अंजलि वेदपाठक और केएम बीनामोल

13. 2003-04 अंजू बॉबी जॉर्ज

14. 2004-05 राज्यवर्धन सिंह राठौड़

15. 2005-06 पंकज अडवाणी

16. 2006-08 मानवजीत सिंह संधू





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: