HomeSportsCricket Cricket

राठौड़ होंगे ध्वजवाहक

बीजिंग/नई दिल्ली. भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के बताया है कि एथेंस ओलिंपिक में शूटिंग की डबल ट्रैप स्पर्धा के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बीजिंग ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। गौरतलब है कि 2004 के एथेंस ओलिंपिक में लांग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज भारतीय ओलिंपिक दल की ध्वजवाहक बनाई गई थीं।

जबकि, सिडनी ओलिंपिक (2000) में भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस भारत के ध्वजवाहक थे। भारत के शूटिंग, मुक्केबाजी और स्विमिंग के खिलाड़ी अपने-अपने कोचों के साथ ओलिंपिक खेल गांव में पहुंच गए हैं। चीन गए भारत के उप दल प्रमुख बलजीत सिंह सेठी ने बताया कि नौ निशानेबाज, पांच मुक्केबाज सहित भारत के चार तैराक खेलों के इस सबसे बड़े आयोजन में हिस्सा लेने के लिए ओलिंपिक खेल गांव पहुंच गए हैं। जबकि, अन्य 57 खिलाड़ी 42 सपोर्ट स्टाफ के साथ उद्घाटन समारोह से पहले खेल गांव पहुंच जाएंगे। खेल गांव पहुंचे सेठी ने खान-पान और सुगम यातायात की तारीफ की है। सेठी ने बताया कि इस समय बीजिंग का मौसम काफी गर्म है, पर भारतीयों के लिए यह मौसम लाभदायक है, क्योंकि हम इस तरह के मौसम के आदी हैं। सेठी ने बताया कि पिछली बार जब हम यहां आए थे तो मौसम काफी ठंडा जिससे हमारा प्रभावित हुआ। बीजिंग ओलिंपिक में टेनिस की युगल स्पर्धा के अतिरिक्त भारत को शूटिंग और मुक्केबाजी में पदक जीतने की आशा है।

अनूप के पास है मौका

देश के प्रमुख बेड¨मटन खिलाड़ी अनूप श्रीधर के कोच टॉम जॉन ने कहा है कि अनूप के पास बीजिंगओलिंपिक में पदक जीतने का मौका है। जान ने आज कहा ‘अनूप बीजिंग में पदक जीतने में सक्षम है क्योंकि वह अत्यंत प्रतिभाशाली हैं, कोर्ट पर चालाक हैं और अपने खेल में काफी सुधार कर चुके हैं। वे बीजिंग में बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’२५ वर्षीय अनूप विश्व में ३क् वीं रै¨कग रखते हैं और पुरष एकल मुकाबले के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। वे बीजिंग के लिए आज यहां से रवाना हो गए। वे दिल्ली होते हुए बीजिंग जाएंगे।

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जान को टाटा-पादुकोण अकादमी ने छह महीने पहले अनूप का ट्रेव¨लग कोच नियुक्त किया था ताकि उनकी संभावनाओं को मजबूत किया जा सके। जान ने कहा कि मौजूदा स्को¨रग फार्मेट में अनूप के पास पदक जीतने का अच्छा मौका है। वे पिछले छह महीने में चोट के कारण काफी मुश्किल समय से गुजरे थे लेकिन अब वे फिट है और कुछ उलटफेर करने के लिए बेताव हैं। कोच ने कहा कि छुपे रुस्तम खिलाड़ी के पास बैड¨मटन और खासकर ओलिंपिक में हमेशा स्कोर करने का मौका होता है। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि अनूप औरृ महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल पर काफी दबाव होगा जो पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा लेंगे। जान ने कहा कि ड्रॉ के अनुसार अनूप को पहले दो राउंड में पुर्तगाल के माको वांको और जापान के सोतो से खेलना है जिन्हें वे पहले भी हरा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अनूप में इन खिलाड़ियों को फिर हराने का आत्मविश्वास है। यदि वे तीसरे दौर में पहुंच गए तो उसके बाद कुछ भी हो सकता है। एक सवाल के जवाब में टाम ने कहा कि उन्हें इस बात से निराशा है कि भारतीय बैड¨मटन संघ ने पूर्व ऑल इंग्लैंड चैम्पियन पी.गोपीचन्द को बैड¨मटन खिलाडियों के साथ बीजिंग जाने के लिए चुना।

प्रदूषण व गर्मी पर होगी नजर

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक महासंघ (आईओसी) के अधिकारी ओलिंपिक के दौरान बीजिंग शहर के वायु प्रदूषण, गर्मी और उष्णता के स्तर को खेलों के अनुकूल बनाए रखने के लिए उस पर निगरानी रखेंगे। आवश्यकता पड़ने पर प्रदूषण के रोकथाम के संबंध में बनाई गई आपातकालीन योजना को भी लागू किया जाएगा। बीजिंग शहर में एक हफ्ते बाद धुंध छंट गई है। और नीले आकाश के दीदार हुए हैं। हालांकि, अभी भी झुलसा देने वाली तापमान और उष्णता से लोगों का बुरा हाल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: