HomeNewsNational National

अंतत: मारा गया दुर्दात ठोकिया

लखनऊ.उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर सक्रिय दुर्दान्त डकैत अंबिका प्रसाद उर्फ ठोकिया (33) को यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार तड़के चित्रकूट में सिलखोरी के जंगल में मार गिराया। उस पर उप्र पुलिस ने पांच लाख और मध्यप्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों राज्यों में ठोकिया के खिलाफ 150 आपराधिक मामले दर्ज थे।

पिछले साल कुख्यात डकैत ददुआ के मारे जाने के २४ घंटे के भीतर ठोकिया ने एसटीएफ के छह जवानों व पुलिस के एक मुखबिर की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही एसटीएफ उसे निशाना बनाने के लिए मौके की तलाश में थी। एसटीएफ के अनुसार, सिलखोरी के जंगल में ठोकिया के छिपे होने की सूचना पर एसटीएफ ने पूरे इलाके को रविवार देर रात ही घेर लिया था। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ सुबह तक जारी रही।

इसमें ठोकिया मारा गया, लेकिन उसके गिरोह के करीब 20 साथी भाग निकले। शिक्षित ठोकिया उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा इनामी डाकू था। उसके शव के पास से एक एके-47 रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।

भोपाल में पला-बढ़ा था

उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने एसटीएफ के जवानोंकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रमोशन व इनाम की घोषणा की है।

पुरस्कृत हुआ पुलिस दल

चित्रकूट : उप्र के पुलिस महानिदेशक विक्रम ¨सह ने ठोकिया को मार गिराने वाले विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दल को आउट आफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की है। ठोकिया के मारे जाने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) ब्रजलाल के साथ यहां पहुंचे श्री ¨सह ने कहा हमने बदला ले लिया, अब जल्द ही गैंग के सभी डकैत मारे जाएंगे।

ठोकिया का डीएनए होगा लखनऊ : उप्र सरकार ने चित्रकूट में मारे गए दुर्दात डकैत अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया है। राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेह बहादुर और पुलिस महानिदेशक विक्रम ¨सह ने पत्रकारों से कहा कि ठोकिया की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह टेस्ट कराया जा रहा है हालांकि स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: