News
International International चीन.
चीन में आज जबरदस्त भूकंप आने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6 है और इससे भारी नुकसान होने की संभावना न्यक्त की जा रहीं है । यह भूकंप चीन के सिचुआन प्रांत में आया है।
हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई बड़ी सूचना नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि यह वहीं भूभाग है जिसमें गत मई माह में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें ७क् हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे और 18 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए थे तथा लगभग 5 मिलियन लोगों के घर तबाह हो गए थे।