HomeSportsCricket Cricket

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को नहीं मिलेगा गैरी का साथ

नई दिल्ली.श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीकी कोच गैरी कस्र्टन उसके साथ नहीं होंगे। कस्र्टन अपनी बीमार मां को देखने के लिए मंगलवार रात स्वदेश लौटेंगे। तीसरा टेस्ट 8 अगस्त से खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने मंगलवार को बताया कि किस्र्टन की मां कैंसर से पीड़ित हैं। अपनी मां से मिलने के लिए गैरी ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी, जो स्वीकार कर ली गई है। शाह ने बताया कि कस्र्टन तीसरे टेस्ट के बाद श्रीलंका लौट आएंगे और वनडे सीरीज के दौरान टीम के साथ होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: