HomeNewsNational National

कोख से बाहर हारा बच्चा

जयपुर.सरोगेट मदर (किराये की कोख) ने अहमदाबाद में इस जापानी बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन उसके जन्म से पहले ही उसके जापानी माता-पिता का तलाक हो गया। उसकी मां ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया, जबकि पेशे से डाक्टर पिता अपनी बच्ची को अपनाना चाहता है लेकिन इसमें कानून आड़े आ गया। कानून के मुताबिक, चूंकि बच्ची का जन्म भारत में हुआ है, इसलिए इसे अब गोद ही दिया जा सकता है।

समस्या यह है कि अकेले पिता को बच्चा गोद लेने का कानूनी हक नहीं है। सरोगेट कानून की औपचारिकताएं पूरी नहीं करने के कारण इस बच्ची को जापान ले जाने में दिक्कत आ रही है। अपनी दादी के साथ यह बच्ची अहमदाबाद से जयपुर आ गई है।

सवाल जो उठा

जापानी दंपती के बच्चे को सरोगेट मदर ने अहमदाबाद में जन्म दिया। इस बीच दंपती में तलाक हो गया। आठ दिन की बच्ची दादी के साथ जयपुर में। अब उसे कौन अपनाए ?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: