HomeNewsInternational International

9000 जोड़े बंधेंगे शादी के बंधन में

बीजिंग.8 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक खेलों की न केवल शुरूआत होगी बल्कि इस दिन को अपने लिए भाग्यशाली समझने वाले चीन के लगभग नौ हजार प्रेमी जोड़ों ने हमेशा के लिए एक-दूजे का बनने का फैसला कर लिया है। चीनी समाज में 8 नंबर को काफी भाग्यशाली समझा जाता है और इस बार तो तारीख, महीना और साल तीनों ही इस अंक से संबंधित हैं। इसके लिए ओलंपिक खेलों का उद्घाटन भी रात आठ बजकर आठमिनट से शुरू होगा।

इस दिन को और यादगार बनाने के लिए राजधानी बीजिंग के लगभग नौ हजार प्रेमी जोड़ों ने रजिस्ट्रार के समक्ष शादी की अर्जी भी दे रखी है। 8 अगस्त को शादी की अर्जी लगाने वाले लोगों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि अधिकारियों को इसके लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करनी पड़ी। शहर के बाहरी छोर पर स्थित तोंगझाउ रजिस्ट्री केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि आगामी शुक्रवार को ही शादी करने के लिए उसके यहां ५क्क् शादियों की अर्जी दाखिल की गई है।

ऐसी ही एक अर्जी देने वाले युवा लियू चुआन ने बताया कि समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले 8 नंबर से संबंधित शुक्रवार को वह अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद बर्डस नेस्ट स्टेडियम जाकर उद्घाटन समारोह का भी लुत्फ उठाएंगे, लेकिन उन्हें ¨चता सता रही है कि दुनिया भर के 100 से अधिक शासनाध्यक्षों के आने से उस दिन उन्हें ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: