Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बीकानेर स्टेशन उड़ाने की धमकी

बीकानेर. आबूरोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिले पत्र में बीकानेर रेलवे स्टेशन को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। सोमवार को आबूरोड स्टेशन अधीक्षक को एक पत्र मिला था जिसमें पांच अगस्त को वहां के रेलवे स्टेशन के अलावा बीकानेर, हनुमानगढ़, अजमेर, उदयपुर व जयपुर रेलवे स्टेशन को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पत्र लिखने वाले ने खुद को इंडियन मुजाहिदीन संगठन का बताया था। पत्र में जिन रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है वहां के रेंज आईजी, जिला एसपी, रेलवे पुलिस, आरपीएफ और इंटेलीजेंस के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

रेलवे पुलिस थाने के एसएचओ रणजीतसिंह ने बताया कि स्टेशन पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी रखे हुए हैं। आरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर सतर्कता बरती जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर मुस्तैदी से गश्त करने, गाड़ियों में छानबीन और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ ही पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-अशोक पाटनी, एसपी रेलवे पुलिस (जोधपुर)

बीकानेर सहित हनुमानगढ़, अजमेर, उदयपुर व जयपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में जीआरपी के एसपी का पत्र मिला है। बीकानेर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। इंटेलीजेंस के लोगों को अलर्ट कर दिया है।
-सचिन भालोदे, मंडल सुरक्षा आयुक्त (उ.प.रेलवे, बीकानेर)

और स्टेशन पर तैनात जवानों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच-पड़ताल की जा रही है।
- सचिन भालोदे, मंडल सुरक्षा आयुक्त (उ.प.रेलवे, बीकानेर)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: