जम्मू.अमरनाथ भूमि विवाद पर अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।सभी सदस्यों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल एन एन वोहरा कों सौंपा है। उधर अमरनाथ संघर्ष समिति ने राज्यपाल एन एन वोहरा के आग्रह को अस्वीकार करते हुए अपना कड़ा रुख बदलने से इंकार किया है।समिति हर हाल में श्राइन बोर्ड को 100 एकड़ की जमीन के ट्रांसफर को रद्द करने वाले सरकारी आदेश को वापस लेने से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
प्रधानमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक इधर इस मसले पर प्रधानमंत्री ने सभी दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिससे कि इस मसले पर विचार किया जाएगा । यह बैठक अब से कुछ देर बाद शुरु होनें की संभावना है।