HomeNewsInternational International

पाक राष्ट्रपति मुशर्रफ ने रद्द की चीन यात्रा

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पेई¨चग ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए अपनी चीन यात्रा बुधवार को रद्द कर दी।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि जनरल मुशर्रफ की चीन यात्रा रद्द कर दी है, लेकिन यात्रा रद्द करने का कोई कारण नही बताया। जनरल मुशर्रफ की चीन यात्रा ऐसे समय रद्द हुई जब मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने उन पर महाभियोग लगाने की तैयारी कर ली है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग. नवाज. के शीर्ष नेताओं के बीच मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय हुआ था। मंगलवार की बैठक के बाद पीएमएलएन के एक नेता ख्वाजा आसिफ ने यह निजी चैनल से कहा था कि राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के रास्ते की सभी संवैधानिक एवं कानूनी बाधाएं सुलझा ली गई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: