HomeNewsMetrosIndore Indore

अब तारा अक्षर से सीखेंगे हिंदी

इंदौर. एक साल में देश की 46 हजार महिलाओं को साक्षर बनाने के बाद अब तारा अक्षर कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश में होगी। 18 अगस्त से प्रदेश के 4 जिलों में होने वाले इस कार्यक्रम से 5 हजार महिलाएं साक्षर हो सकेंगी।

तारा अक्षर प्रोजेक्ट के निदेशक कर्नल एम.एस. अहलूवालिया ने बताया यह प्रोजेक्ट विकास विकल्प, नई दिल्ली द्वारा बनाया एक प्रोग्राम है। इसमें कम्प्यूटर पर आधारित एक व्यवहारिक साक्षरता कार्यक्रम है जो 35 दिनों में पूरी तरह निरक्षर लोगों को हिंदी पढ़ना व लिखना सिखाता है। इसी के पहले चरण में 52 प्रशिक्षकों को प्रेरणा, सदन, इंदौर में 28 जुलाई से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सुजलॉन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से 15 मई 2009 तक 5 हजार महिलाएं पूरी तरह हिंदी लिख-पढ़ सकेंगी। रतलाम, देवास, शाजापुर और बड़वानी जिले में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए 7 संस्थाओं की सहायता से 41 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें आशा ग्राम ट्रस्ट, कस्तूरबा गांधी वनवासी कन्या आश्रम, समर्पण, लोक विकास एवं अनुसंधान ट्रस्ट, जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसायटी व शारदा शिक्षण समिति शामिल है।

कई देशों में मिल चुकी है सफलता
श्री अहलूवालिया ने बताया एक गैर सरकारी संस्था द्वारा शुरू किए गए इस प्रयास से 2007-08 में विकास विकल्प ने यूके,कनाडा,स्विटरजरलैंड सहित देश में उत्तरप्रदेश,बिहार,झारखंड और हरियाणा में अब तक 46 हजार से अधिक महिलाओं को हिंदी लिखना-पढ़ना सिखा चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: