इंदौर. आईआईएम के चीफ एडिमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर नरेंद्र बाबू को किसी व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। 21 जुलाई को दोपहर उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन कर धमकाया कि जहां से आए हो वहीं चले जाओ। फिर कहा कि ठीक है मैं आपके पास आता हूं और बताता हूं।
ऐसा कहकर उसने फोन रख दिया। इस पर उन्होंने किशनगंज थाने में इसकी शिकायत की थी। जांचकर्ता एसआई जनार्दन पांडे ने बताया कि जांच में उक्त नंबर एमवाय अस्पताल के पास एक एसटीडी सेंटर का निकला।
उक्त फोन कॉइन बॉक्स वाला है। इसके चलते यह पता नहीं चला कि फोन करने वाला व्यक्ति कौन था? पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।