HomeNewsNational National

खाद्य पदार्र्थो में उछाल से मुद्रास्फीति 12 फीसदी पार

नई दिल्ली . दाल, खाद्य मसाले, अंडे, मांस व मछली के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति १२ फीसदी का स्तर पार कर गई है। 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रास्फीति १३ वर्र्षो में पहली बार 12.01 फीसदी दर्ज की गई है। 19 जुलाई को यह 11.98 फीसदी थी, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 4.70 फीसदी थी।

अनुमान के करीब : महंगाई के ताजा आंकड़े विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए अनुमान के करीब हैं। अर्थशास्त्रियों व विश्लेषकों ने २६ जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए १२.क्२ फीसदी मुद्रास्फीति का अनुमान लगाया था।

दो अंकों से नीचे आएगी:

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया का कहना है कि आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति दो अंकों से नीचे आ जाएगी। रिजर्व बैंक गवर्नर वाई वी रेड्डी का कहना है कि यह दर वित्त वर्ष के भीतर सात फीसदी हो जाएगी।

जबकि उनके आर्थिक सलाहकार सी रंगराजन मानते हैं कि वर्ष के अंत तक घटकर ८-९ फीसदी के बीच पहुंच जाएगी। रंगराजन ने इसका कारण गिरती तेल की कीमतों को बताया है, जो ११८ डालर प्रति बैरल तक नरम पड़ चुकी हैं।

बीपीएल के लिए बीमा योजना :

अहलूवालिया ने विश्वास व्यक्त किया है कि सरकार तीन से चार माह में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लाने में कामयाब होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: