Sports
Other Sports Other Sports बीजिंग.चीन में एक ऐसा स्विमसूट तैयार किया गया है जिसकी कीमत अब तक बने किसी भी स्विमसूट से ज्यादा है। क्रिस्टल जड़ित इस स्विमसूट को डिजाइन किया है चीनी ड्रैस डिजाइनर हुआंग यिनयुन ने और इसकी कीमत 8 लाख युआन यानी करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पिछले दिनों ही चीन की टॉप मॉडल मो वानदान ने इस स्विमसूट को रैंप पर प्रदर्शित किया था। यिनयुन ने बताया कि इस स्विमसूट को बनाने में एक महीने से भी ज्यादा समय लगा।
उन्होंने बताया, ‘स्विमसूट को तैयार करने में सबसे ज्यादा परेशानी उस उस वक्त हुई जब इसमें क्रिस्टल जड़े जाने लगे। फैब्रिक में क्रिस्टल जोड़ते समय हमें तापमान का ध्यान रखना होता था क्योंकि ज्यादा तापमान पर क्रिस्टल को जोड़ने वाला गोंद पिघल जाता है और यदि तापमान अत्यधिक कम होता है तो क्रिस्टल के टूटकर गिर जाने का भी डर रहता है।’ यिनयुन ने बताया कि ओलंपिक खत्म होने के बाद स्वीडन के ओलंपिक म्यूजियम में इस स्विमसूट को सहेजकर रखा जाएगा।