HomeSportsCricket Cricket

वनडे टीम घोषित

मुंबई. 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्राफी के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है जबकि अलग-अलग कारणों से टीम से बाहर चल रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और हरभजन वापस लौट गए हैं।

दिलीप वेंगसरकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति की आज यहां हुई बैठक में दोनों टीमों का चयन किया गया। थकान के कारण श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में न खेलने वाले वनडे कप्तान महेंद्र ¨सह धोनी भी टीम में लौट आए हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के स्टार रहे आलराउंडर यूसुफ पठान तथा लेग स्पिनर पीयूष चावला को दोनों ही टीमों में जगह नहीं मिल पाई है। टीम में एकमात्र नया चेहरा विराट का है जिन्होंने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से पिछले कुछ समय में सबको प्रभावित किया है।

उनकी ही अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर युवा विश्व कप भी जीता था। बांग्लादेश त्रिकोणीय टूर्नामेंट और एशिया कप में अपनी ग्रोइन चोट के कारण नहीं खेल पाए सचिन और कई तरह की चोटों से परेशान रहे तेज गेंदबाज जहीर को वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है।

उनके अलावा तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत को थप्पड़ मारने की वजह से पांच वनडे मैचों का प्रतिबंध झेलने वाले आफ स्पिनर हरभजन ¨सह की भी टीम में वापसी हो गयी है१ ये तीनों ही खिलाडी इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। लेकिन अनुभवी बल्लेबाजों राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली को इस बार भी वनडे टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

इन दोनों बल्लेबाजों को चयनकर्ता वनडे टीम से लगातार नजरअंदाज करते आ रहे हैं। टेस्ट सीरीज में खेल रहे युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है लेकिन वह चैंपियंस ट्राफी में शिरकत करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशांत की जगह मुनाफ पटेल लेंगे। चयनकर्ताओं ने श्रीलंका सीरीज के लिए १६ सदस्यीय टीम का चयन किया है। दूसरे विकेटकीपर के रूप में विकेटकीपर पाíथव पटेल टीम के साथ होंगे।

इसके विपरीत चैंपियंस ट्राफी के लिए १५ सदस्यीय टीम ही चुनी गई है। हरभजन के साथ दूसरे स्पिनर के रूप में चयनकर्ताओं ने युवा प्रज्ञान ओझा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। प्रज्ञान ने एशिया कप में अपने सधे हुये प्रदर्शन से समीक्षकों की खूब वाहवाही बटोरी थी। लेकिन अपनी फिटनेस का प्रमाणपत्र पेश करने वाले श्रीसंत को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग के बाद से लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। मगर तेज गेंदबाज इरफान पठान और प्रवीण कुमार की टीम में जगह बरकरार है।

श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम

महेंद्र ¨सह धोनी कप्तान, युवराज ¨सह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंडुलकर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, हरभजन ¨सह, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान, आरपी ¨सह, प्रवीण कुमार, इरफान पठान, विराट कोहली, मुनाफ पटेल और पाíथव पटेल।

चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम

महेंद्र ¨सह धोनी कप्तान, युवराज ¨सह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंडुलकर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, हरभजन ¨सह, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान, आर पी ¨सह, प्रवीण कुमार, इरफान पठान, विराट कोहली और ईशांत शर्मा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: