Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSpecialBeijing Olympics, 2008 Beijing Olympics, 2008

जैसे रिमोट से संचालित हो रहा हो बीजिंग

बीजिंग. लंबे समय के बाद वह पल आ ही गया जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। अब से चंद घंटों बाद 29वें ओलंपिक का बीजिंग में आगाज होगा। तमाम विरोधों के बावजूद चीन को इस बात का श्रेय देना होगा कि उसने इस खेल कुंभ को यादगार बनाने के लिए जादुई तैयारियां की हैं। पूरे चीन खासकर बीजिंग में त्यौहार सा माहौल है। सार्वजनिक यातायात से लेकर ‘पब’ तक बीजिंग में सब कुछ ऐसे व्यवस्थित हैं जैसे इसे कोई रिमोट से संचालित कर रहा हो।

बैनरों से पट गया बीजिंग :

पूरा बीजिंग शहर विशालकाय बैनरों से पट गया है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग से लेकर कार-बस के बोनट पर ‘ओलंपिक के 5 छल्ले’ देखे जा सकते हैं।

पैदल दूरी पर ओलंपिक गांव :

आयोजकों ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि ओलंपिक गांव से स्टेडियम तक का सफर खिलाड़ियों के लिए बोझिल न हो। ज्यादातर स्टेडियमों से ओलंपिक गांव पैदल की दूरी पर है। इससे खिलाड़ियों को तरोताजा रहने में मदद मिलेगी।

भारतीयों को मिलेगी मौसम से मदद :

बीजिंग के आसमान में छाई धुंध और गर्मी से ज्यादातर ओलंपिक दल चिंतित हैं। बहरहाल यह भारतीयों के लिए मददगार साबित होने वाला है। सुबह के कुछ घंटों को छोड़ दिया जाए तो आसमान साफ रहता है। यहां की गर्मी और उमस भारतीय खिलाड़ियों के मुफीद है और वे इस मौसम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: