HomeBusinessCorporate Corporate

टल सकती है टाटा नैनो की लांचिंग

सिंगुर. टाटा मोटर्स द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ पश्चिम बंगाल में उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नैनो की लांचिंग टलने के आसार बन रहे हैं। टाटा की लाख रुपए की कार नैनो की लांचिंग अक्टूबर में होनी है। कंपनी ने इसके उत्पादन के लिए पश्चिम बंगाल के सिंगुर जिले में करीब एक हजार एकड़ भूमि अधिग्रहीत की है।

स्थानीय किसान टाटा को जमीन देने का विरोध कर रहे हैं। सर्वाधिक विवाद करीब ४क्क् एकड़ जमीन को लेकर है। इसके लिए किसान मरने-मारने तक को तैयार हैं। तृणमूल जैसे राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने से किसानों की मुहिम आक्रामक होती जा रही है। सिंगुर में किसानों व पुलिस में आए दिन झड़पें हो रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: