बीकानेर. राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर गुरुवार देर रात दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में दोनों ट्रकों के चालकों की मृत्यु हो गई।
जामसर थाना प्रभारी सवालत खां ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दस चक्कों वाले ट्रक में आग लग गई,जिससे उसमें सवार चालक बुरी तरह झुलस गया और सीट पर उसके प्राण निकल गए। इसी प्रकार सामने वाले फोर बाई फोर ट्रक के ड्राइवर की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
आग बुझाने के लिए बीछवाल से दमकल बुलाई गई। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के गांव वाले और राहगीर भी रुक गए तथा आग बुझाने में जुट गए।
सलावत खां ने बताया कि जले हुए ट्रक के चालक को काफी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। ट्रक में कुछ और लोग भी सवार थे। घटना बाद उनका पता नहीं चला। दोनों मृतकों की शिनाख्त के प्रयास देर रात तक जारी थे।