कोलबों. भारत और श्रीलंका के बीच खेजे जा रहें अंतिम और निर्णायक मैच में भारत की पूरी टीम २४९ रन बनाकर आउट हो गई है। भारत की तरफ से गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 72 रन का योगदान दिया । इसके अलावा सौरव गांगुली 35, लक्ष्मण 25 ,जहीर खान 32 और ईशांत शर्मा 17* रन का योगदान दिया जिससे टीम 249 रन तक पहुंच पाई।
प्रसाद और मेंडिस के मायाजाल में उलझ गए बल्लेबॉज
भारतीय बल्लेबाजों को आज मेंडिस और प्रसाद ने शानदार तरीके से आउट करते हुए भारतीय टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। सहवाग 21 , राहुल द्रविण 11 और सचिन 6 को पवैलियन भेजकर प्रसाद ने भारतीय खेमें में खलबली मचाई तो मेंडिस ने गंभीर 72 को आउट करने के साथ ही लक्ष्मण २५ का विकेट लेने के अलावा पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करते हुए भारतीय पारी को समेट दिया।