HomeNewsNational National

तसलीम नसरीन भारत लौटी

नई दिल्ली. बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन आज भारत पुनः वापस आ गई है। नसरीन को पश्चिम बंगाल ने पिछले साल के नवंबर में नाटकीय तरीके से निकाल दिया था। जिसके बाद उन्हें देश छोड़कर कुछ महीने के लिए स्वीडन जाना पड़ा था और तकरीबन चार महीने से ज्यादा समय वहां गुजारने के बाद आज सुबह फिर से भारत वापस लौट आईं हैं।

सूत्रों के अनुसार 45 वर्षीय बांग्लादेशी लेखिका तसलीम नसरीन जो कि इस्लामिक मूलतत्ववादियों का निशाना बनी थी ने जैसे ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कदम रखा उसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बिना समय गवाएं उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया।

अपने विवादास्पद उपन्यास "लज्जा" से दुनिया में एकाएक उभर कर सामने आने वाली लेखिका और पेशे से डॉक्टर तसलीमा के भविष्य के बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। हांलाकि उनके वीजा की अंतिम तारीख 12 अगस्त है। इससे पहले इन्होंने भारत सरकार से देश की स्थायी नागरिकता का प्रमाण पत्र देने का निवेदन कर चुकी हैं लेकिन अभी तक सरकार ने इनके इस निवेदन पर ध्यान नहीं दिया है।

तसलीमा ने 18 मार्च को भारत छोड़ा था और एक सुरक्षित स्थान की तलाश में स्वीडन चली गई थी और लगभग चार महीने से ज्यादा समय गुजारने के बाद भारतीय राजधानी वापस आ गई हैं। स्वीडन से पहले उन्हें दिल्ली में ही एक कमरे में रखा गया था और किसी से मिलने की इजाजत भी उन्हें नही दी गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: