नई दिल्ली.दूरसंचार मंत्रालय ने गुरुवार को 3जी सेवा की औपचारिक शुरुआत करने वाले कदम के तहत सरकारी दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल को 3जी स्पेक्ट्रम जारी कर दिया। इस सेवा के माध्यम से डाटा, वीडियो और अन्य संवाद तेजी से होता है। 3जी स्पेक्ट्रम के लिए इस समय दोनों कंपनियों से कोई शुल्क नहीं लिया गया है। इनसे 3जी स्पेक्ट्रम की रकम इस क्षेत्र में निजी कंपिनयों के आने के बाद उनके द्वारा लगाई गई सबसे बड़ी बोली के आधार पर वसूली जाएगी।
दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने दोनों कंपनियों को स्पेक्ट्रम जारी करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इन दोनों कंपनियों को इस क्षेत्र में अपना बाजार बनाने की जरूरत है। यह इस क्षेत्र में उस समय आ रही है जब दूसरी कोई भी कंपनी नहीं है। निजी कंपनियां इस सेवा मंे महीनों बाद आएंगी। यह दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की परीक्षा भी है, कि उनके आने से पहले यह 3जी बाजार पर कितना वर्चस्व बना पाती है।