bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

‘अतुल्य भारत’ का प्रचार करेंगे आमिर

नई दिल्ली.अभिनेता-निर्माता आमिर खान अब विदेशी सैलानियों को भारत आने के लिए भी लुभाएंगे। पर्यटन मंत्रालय ने उन्हें ‘अतुल्य भारत’ और ‘अतिथि देवो भव:’ जैसे अभियानों का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। आमिर इस प्रचार अभियान के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि आमिर के साथ शुरु होने वाले अभियान के स्वरुप के बारे में अभी निर्णय लिया जाना बाकी है। अभियान के तहत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों के अलावा रोड शो आयोजित करने का भी विचार है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: