bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

संचार क्रांति में भारत दूसरे पायदान पर

बेंगलूर.संचार क्रांति के दौर से गुजर रहे भारत ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वायरलैस बाजार होने का रुतबा हासिल कर लिया है। मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या के मामले में यह सिर्फ चीन से ही एक पायदान नीचे रह गया है, जबकि अमेरिका को उसने पछाड़ दिया है। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में मोबाइल फोन की भूमिका में कहा गया है कि भारत में वायरलैस यानी मोबाइल फोन सेवाधारकों की संख्या बढ़कर 25 करोड़ हो गई है। इस मामले में वह चीन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा बाजार है।

चीन में जहां हर माह 60 से 70 लाख नए वायरलैस ग्राहक बन रहे हैं, वहीं भारत इस मामले में चीन से भी आगे है। भारत में हर साल 80 से 90 लाख नए मोबाइल फोन ग्राहक बन रहे हैं। इस मामले में अमेरिका तीसरे पायदान पर खड़ा है। वहां हर महीने 20 से 30 लाख नए ग्राहक बन रहे हैं।

विश्व बैंक द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में निजी कंपनियों ने इस कारोबार को बेहद प्रतियोगी बना दिया है। भारत में इन कंपनियों के बीच ग्राहक बनाने की होड़ और जोर पकड़ेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: