Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
बेबी गर्ल से हॉट बेब बन चुकीं हंसिका अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी उम्र बताने से झिझकती हैं, मगर मैडम अब यह कोई सीक्रेट तो रहा नहीं। ख़ैर पेशगी मुबारकबाद के साथ पेश है उनसे ख़ास सवाल-जवाब..
हैप्पी बर्थ-डे!
थैंक्स..!
आप कितने साल की हो गई हैं?
लड़कियों की उम्र नहीं पूछते (हा..हा..हा..)।
इतने कम समय में आपने ख़ुद को चेंज कैसे कर लिया?
लड़कियां जल्दी बड़ी हो जाती हैं ना, इसलिए।
आपके फेवरिट एक्टर कौन हैं और उनकी कौन-सी फिल्म पसंद है?
मेरे फेवरिट एक्टर हैं अमिताभ बच्चन और उनकी फिल्म ‘शोले’ मुझे बेहद पसंद है। मैं यह कई बार देख चुकी हूं।
ख़ानों में से आपका फेवरिट कौन है?
सलमान, शाहरुख़, आमिर, सैफ़ और इमरान सभी मुझे पसंद हैं।
फिल्मों के अलावा और क्या करती हैं?
मेरी पढ़ाई जारी है।
आपकी मातृभाषा क्या है?
पंजाबी, जो मैनूं थोड़ी-थोड़ी आंदी ऐ।
साऊथ इंडियन फिल्में करते व़क्त लैंग्वेज की प्रॉब्लम नहीं होती?
Êयादा नहीं। मैं डायलाग्स का अनुवाद करके शब्दों को समझ लेती हूं।
भविष्य में कैसी फिल्में करना पसंद करेंगी?
रोमांटिक और कॉमेडी दोनों तरह की।
अपने से बड़ी उम्र के कलाकारों के साथ काम करते हुए नर्वस महसूस करती हैं?
बिल्कुल नहीं।
आप ख़ुद को फिट कैसे रखती हैं?
मैं अपनी डाइट को लेकर बहुत कॉन्शियस हूं और मैंने ट्रेनर भी रखा हुआ है।
आपका फेवरिट हॉली-डे स्पॉट कौन-सा है?गोवा और दुबई।
अपनी ख़ूबसूरती का राÊा बताइए?
ख़ूब सारे फल व सलाद खाना और रात को जल्दी सोना।
फेवरिट हॉलीवुड स्टार्स?
ब्रैड पिट और जूलिया रॉबर्ट्स।
बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं या हॉलीवुड?
बॉलीवुड फिल्मंे।
रुटीन में कैसे कपड़े पहनना पसंद है?
शॉर्ट्स, कैप्रीस और लूस शर्टस वग़ैरह।
मेकअप में क्या अच्छा लगता है?
मुझे मेकअप बिल्कुल पसंद नहीं। मैं सिर्फ़ लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करती हूं।
लाइफ़ का फंडा?
मजा करो।
क्या आपका बॉयफ्रैंड है?
फ़िलहाल तो कोई नहीं है।
अगर आपको प्रधानमंत्री बना दिया जाए, तो आपकी प्राथमिकता क्या होगी?
भ्रष्टाचार ख़त्म करना, जिससे सारी प्रॉब्लम्स ही सॉल्व हो जाएं!
जन्मतिथि
9 अगस्त 1991
हाइट
पांच फीट पांच इंच
पहली फिल्म
कोई मिल गया
फेवरिट फिल्म
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे