bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

माडल फार्मर बनाने नौ करोड़

रायपुर. आदिवासी जिले के किसानों को उन्नत बनाने के लिए वल्र्ड बैंक ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को नया प्रोजेक्ट दिया है। इसमें कृषि को आजीविका का बेहतर साधन बनाने के लिए काम किया जाएगा। किसानों के समूह को एक ऐसा माडल के लिए में तैयार किया जाएगा, जिससे दूसरे किसान प्रेरणा ले सकें।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने राष्ट्रीय नवोन्मेषी कृषि परियोजना (एनएआईपी) के अंतर्गत इसे मंजूरी दी गई है। टिकाऊ ग्रामीण आजीविका सुरक्षा परियोजना के तहत 8.87 करोड़ रुपए स्वीकृत की गई है।

जगदलपुर कृषि महाविद्यालय के डीन डा. एसके पाटिल को इस परियोजना का प्रभारी बनाया गया है। इसमें किसान सहित उनके समूह, प्रबंधन एवं वित्तीय संस्थान, राज्य शासन के विकास विभाग और एनजीओ का एक समूह बनाया जाएगा।

यह समूह किसानों को डेवलपमेंट और रिसर्च के कार्यो के लिए प्रेरित करेगा। जिससे कृषि में स्थायी रुप से परिवर्तन लाया जा सके।

यह योजना जगदलपुर, कांकेर और नारायणपुर में लागू होगी। इसमें आदिवासी किसानों का समूह बनाया जाएगा। इसमें ऐसी फसल पद्धति का विकास किया जाएगा जिससे उपलब्ध प्राकृतिक एवं सामाजिक संसाधनों का उपयोग करते हुए कृषि उत्पादकता बढ़ाई जा सके। इस परियोजना में वर्तमान फसलों की उत्पादकता 60 से 80 प्रतिशत बढ़ानी है। किसानों को उन्नत तकनीक से सुदृढ़ कर उनकी आय में 50 प्रतिशत वृद्धि करना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: