Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSpecialBeijing Olympics, 2008 Beijing Olympics, 2008

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में

बीजिंग. बीजिंग ओलिंपिक में निशानेबाजों और जूडोका के प्रदर्शन से उदास भारतीय प्रशंसकों को महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेशकर थोड़ी राहत दे दी। बोम्बाला, डोला बनर्जी और प्रनिथा का क्वार्टर फाइनल में मेजबान चीन की टीम से मुकाबला होगा।

शनिवार को हुए मुकाबले में बोम्बाला 637, डोला बनर्जी 633 और प्रनिथा 627 अंक जुटाते हुए क्रमश: 22वें, 31वें और 37वें स्थान पर रहीं। इन तीनों द्वारा जुटाए 1897 अंक के आधार पर रैंकिंग राउंड में भारत का स्थान छठा रहा। पहले दौर में भारत को बाई मिला था। क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला रैंकिंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहने वाली चीन की टीम से होगा।

एकल स्पर्धा में मंगलवार को बोम्बाला का मुकाबला पोलैंड की लॉली लुवाना मार्सिकीविज और डोला का मुकाबला कनाडा की मैरी पिएर बीयूडेट से होगा। टीम की सबसे कम उम्र की सदस्य प्रनिथा ऑस्ट्रेलिया की जेन वालर से टक्कर लेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: