bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

संगकारा का नाबाद शतक

कोलंबो.sang कुमार संगकारा के शानदार नाबाद शतक की बदौलत श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दो रन की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट झटकते हुए इस टेस्ट में भारत को मुकाबले में बनाए रखा है।

भारत के पहली पारी के २४९ रन के स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर २५१ रन बना लिए हैं। इस समय उसकी बढ़त सिर्फ दो रन की है और उसके चार विकेट शेष हैं। यदि भारत तीसरे दिन सुबह श्रीलंका को जल्दी समेट देता है, तो वह उसे बड़ी बढ़त हासिल करने से रोक देगा। लेकिन श्रीलंका की उम्मीदें संगकारा पर टिकी हुई हैं, जिन्होंने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट कॅरियर का १७वां शतक ठोंक डाला है।

उन्होंने महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले नाइट वाचमैन चा¨मडा वास ४७ के साथ तीसरे विकेट के लिए ९५ रन की बेशकीमती साझेदारी की। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर १क्७ पर तथा प्रसन्ना जयवर्धने एक रन बनाकर क्रीज पर थे। संगकारा ने ३६ रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए शतक ठोका।

संगकारा जब ३६ रन पर थे तब राहुल द्रविड़ ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया। इसके अलावा सचिन ने भी एक कैच टपकाया मगर इस दौरान वह बांए हाथ की कोहनी चोटिल कर बैठे। इससे पहले, श्रीलंका ने अपने शुक्रवार के स्कोर एक विकेट पर १४ रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह के सत्र में फेंके गए २८ ओवर में माइकल वेंडार्ट १४ का विकेट खोकर १क्क् रन जोड़े। वास ने भारतीय गेंदबाजों को बेहद सहजता से खेलते हुए जमकर बल्लेबाजी की।

संगकारा ने अपनी नाबाद पारी में ११ चौके लगाए हैं। भोजनावकाश के बाद ऑफ स्पिनर हरभजन ने वास और श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्धने क्२ को आउट करके भारत को राहत दिलाई। वास को कवर में वीरेंद्र सहवाग ने लपका जबकि जयवर्धने विकेट के सामने पकड़े गए।

जयवर्धने ने मैदान पर खड़े अंपायर के फैसले को रेफरल के जरिए चुनौती दी मगर तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखा। लंच के बाद भारतीयों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की रनगति धीमी पड़ गई। मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलन समरवीरा और संगकारा ने पांचवें विकेट के लिए ६क् रन जोड़े। समरवीरा ३५ रन बनाकर जहीर का शिकार हुए।

भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज वी. वी. एस लक्ष्मण अभ्यास के दौरान चोटिल होने की वजह से दिन भर मैदान में नहीं उतर सके। लक्ष्मण की जगह रोहित शर्मा ने क्षेत्ररक्षण किया। इसके अलावा श्रीलंका पारी के ४७ वें ओवर में सचिन तेंदुलकर कैच लेते समय अपनी बायीं कोहनी चोटिल करा बैठे, जिसकी बर्फ से सेकाई की गई।

सचिन की जगह दिनेश कार्तिक मैदान में क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे। भारत की मुसीबतें यहीं कम नहीं हुरई। कुछ देर बाद ही तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा श्रीलंकाई पारी का ७३ वां ओवर फेंकते समय अपना टखना चोटिल करा बैठे। वह इस ओवर की तीन गेंदें ही फेंक सके थे कि उन्हें चोट के कारण मैदान के बाहर जाना पड़ा।

सुबह के सत्र में जहीर ने वेडार्ट को पगबाधा आउट करके भारत के लिए आशाएं जगाई थीं। वह संगकारा को भी खाता खोले बगैर आउट कर सकते थे मगर उनकी गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज का शॉट गली के फील्डर के नजदीक से निकल गया। भारत को उस समय काफी हताशा हुई, जब अनिल कुंबले की गेंद पर समरवीरा के खिलाफ किए गए रेफरल में तीसरे अम्पायर ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए नॉट आउट करार दिया।

अंपायर के इस फैसले की निराशा भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी देखी जा सकती थी। यह हताशा तब और बढ़ गई जब इसके चंद ओवर बाद ही शार्ट लेग पर कैच आउट दिये गए समरवीरा ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी और थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: