bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

बहुमत के बाद भी एक प्रस्ताव निरस्त

इंदौर. आरोप-प्रत्यारोप व व्यक्तिगत टिप्पणी के बीच शनिवार को निगम परिषद सम्मेलन में भाजपा पार्षदों के बहुमत के बाद भी एक प्रस्ताव निरस्त कर दिया और दो संशोधन के लिए लौटा दिए गए।

बैठक में 30 से ज्यादा विषयों पर चर्चा हुई और आधे से ज्यादा सर्वसम्मति से पास हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुए सम्मेलन में प्रश्नोत्तर काल से ही पक्ष-विपक्ष के पार्षदों में ठनने लगी थी।

किसी ने महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा को वकील कहा तो किसी ने कांग्रेसी पार्षदों के विरोध को नौटंकी बताया। छह घंटे चली बहस व सत्तापक्ष के पार्षदों के सुझावों को देखते हुए अजरुनपुरा में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना निरस्त कर दी गई। माणिकबाग ब्रिज के बोगदों में बनने वाली दुकानें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति व रहवासियों की सहमति पर ही बनेंगी। वहीं गंदी बस्तियों की सूची में बदलाव के लिए महापौर डॉ. शर्मा को अधिकृत किया गया। बाकी 30 में से १९ प्रकरणों पर आम सहमति रही।

महापौर को भी ताली बजाना पड़ी
नेता प्रतिपक्ष छोटे यादव ने बीओटी के नाम पर शहर को बेचने का आरोप लगाए तो ५ घंटे तक चुप रहे जनकार्य प्रभारी ललित पोरवाल ने अंतिम मौके पर ऐसा जवाब दिया कि महापौर को भी ताली बजाना पड़ी। उन्होंने कहा आरोप लगाने वाले गिरेबां में झांके, वे सभी कारनामे याद आएंगे जो उनकी परिषद ने किए हैं। तुम्हारे प्रस्ताव कंपनी हित में बनते थे जबकि हमने बीओटी में शहरहित के काम किए जिससे निगम को भी १५ करोड़ से ज्यादा की आय हुई।

छह घंटे चले सम्मेलन में उठे ये मुद्दे

>> बीओटी से स्ट्रीट लाइट के संधारण और नवीनीकरण।
>> रिक्त पदों पर एवजदार मस्टर सफाईकर्मियों की नियुक्ति।
>> सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना का सात चरणों में क्रियान्वयन।
>> पेयजल संकट के लिए प्राधिकरण द्वारा बोरिंग कराना।
>> माणिकबाग ब्रिज के बोगदों में दुकानें।
>> अजरुनपुरा में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण।
>> बीओटी के तहत 25 स्थानों पर सुविधाघर बनाने वाली कंपनी की समयावधि में वृद्धि।
>> ए.एम.नाहटा राष्ट्रीय नेत्र सुरक्षा पुरस्कार के लिए 51 हजार का अनुदान।
>> इलाज के लिए आर्थिक सहायता।
>> जिला ओलिम्पिक खेलों के लिए आर्थिक सहयोग
>> ३७वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता।
>> जन प्रबोधन कार्यक्रम को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहयोग।
>> गौतमपुरा सरकारी स्कूल का पुनर्निर्माण,अहिल्याश्रम स्कूल के जर्जर हिस्से को हटाकर नए सिरे से बनाने और मल्हाराश्रम स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाना।
>> एवजदार मस्टरकर्मियों की स्थाई नियुक्ति।
>> निगम कर्मचारयों को 1 जून से 5 प्रतिशत और 1 जुलाई से 6 प्रतिशत बढ़ा हुआ वेतन।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: